scriptनक्सली कान्हू मुंडा को पहुंचा सरेंडर करने का आदेश | Order of the surrender reach to Maoist Kanhu Munda | Patrika News

नक्सली कान्हू मुंडा को पहुंचा सरेंडर करने का आदेश

locationधनबादPublished: Sep 15, 2016 07:34:00 pm

कान्हू मुंडा पर झारखंड के अलावा ओडिशा एवं बंगाल की पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है। इनाम की राशि 50 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है…

surrender

maoist surrender

घाटशिला। कान्हू मुंडा उर्फ मंगल उर्फ मास्टर को सरेंडर कराने में सफलता मिल गई तो कम से कम पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र से नक्सलियों का सफाया करने में आसानी हो जाएगी। उक्त भरोसा पुलिस ने दिखाया है।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस, सीआरपीएफ व नक्सलवाद के खात्मे के लिए कार्यरत कुछ अन्य एजेंसियों के जिलास्तरीय अधिकारी अपने-अपने माध्यम से नक्सली कान्हू मुंडा को सरेंडर कराने की कोशिशों में लगे हैं। इनमें से कुछ एजेंसियों का न्योता भी कान्हू मुंडा तक पहुंच गया है।

गौरतलब हो कि कान्हू मुंडा पर झारखंड के अलावा ओडिशा एवं बंगाल की पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है। इनाम की राशि 50 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है। वर्ष 2003 में महेश्वर मुर्मू और जून 2016 में कृष्णा एवं गीता जैसे छोटे नामों को छोड़ दें तो पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक किसी नामचीन नक्सली ने सरेंडर नहीं किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो