बाजार

जेवराती मांग सुस्त रहने से सोना 260 रुपए लुढ़का, चांदी 130 रुपए हुई सस्ती

घरेलू बाजार में सोना हुआ 260 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता
चांदी के दाम में आई 130 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट
लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी के दाम लुढ़के

Mar 15, 2019 / 05:16 pm

Saurabh Sharma

जेवराती मांग सुस्त रहने से सोना 260 रुपए लुढ़का, चांदी 130 रुपए हुई सस्ती

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में जेवराती मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 260 रुपए फिसलकर 33,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पडऩे से चांदी भी 130 रुपए लुढ़ककर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब घरेलू बाजार में सोना और चांदी के दाम कम देखने को मिले हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी के दाम
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पडऩे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में मजबूती आई है। इसके अलावा ब्रेग्जिट को लेकर जारी विवाद और वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पडऩे की आशंका से सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर 6.70 डॉलर चमककर 1,302.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,304.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में मांग सुस्त रहने से कीमत में गिरावट
वैश्विक तेजी के बीच घरेलू मांग सुस्त होने से सोना स्टैंडर्ड 260 रुपए फिसलकर 33,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,940 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 130 रुपए फिसलकर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 320 रुपये की गिरावट के साथ 38,&40 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,110
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,940
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,170
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,340
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Home / Business / Market News / जेवराती मांग सुस्त रहने से सोना 260 रुपए लुढ़का, चांदी 130 रुपए हुई सस्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.