बाजार

पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, ये हैं आज आपके शहर में दाम

देश के चार महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं
सोमवार को पेट्रोल के दाम रहे थे स्थिर, डीजल के दाम में की गर्इ थी कटौती

Mar 26, 2019 / 07:17 am

Saurabh Sharma

पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, ये हैं आज आपके शहर में दाम

नई दिल्ली। मंगलवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। जहां पेट्रोल के दामों में लगातार दूसरे दिन किया गया है। वहीं डीजल के दाम में एक दिन की कटौती के बाद बदलाव नहीं किया गया है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी के कारण अब ऑयल कंपनियों के पास डीजल के दाम में रोज कटौती करना संभव नहीं है। वहीं चुनाव नजदीक होने के कारण पेट्रोल के दाम रोज बढ़ाना भी सरकार के खिलाफ जा सकता है। ऐसे में दामों को स्थिर रखने की कोशिश की जा रही है। ताकि लोगों में शांति बनी रहे। आइए आपको भी बताते हैं कि आप आपको अपने शहर में क्या दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम को लगातार दूसरे दिन स्थिर रखा गया है। जिसके आपको आज भी पेट्रोल के दाम रविवार वाले यानी नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 72.86, 74.93, 78.48 और 75.67 रुपए न्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि रविवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

डीजल के दाम में भी नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसकी वजह से आपको सोमवार वार वाले दाम ही चुकाने होंगे। सोमवार को डीजल के दाम नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 66.49, 68.28, 69.64 और 70.26 रुपए प्रति लीटर थे। आपको बता दें सोमवार को डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

Home / Business / Market News / पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, ये हैं आज आपके शहर में दाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.