scriptTwitter may rehire some of the people Elon Musk fired after purchase | Twitter से निकाले गए कुछ लोगों की हो सकती है वापसी, Elon Musk ने दी जानकारी | Patrika News

Twitter से निकाले गए कुछ लोगों की हो सकती है वापसी, Elon Musk ने दी जानकारी

locationजयपुरPublished: May 18, 2023 11:29:49 am

Submitted by:

Tanay Mishra

Twitter Jobs: एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। हाल ही में एलन ने इस बारे में बात की और साथ ही निकाले गए कई लोगों के भविष्य के बारे में एक बड़ी बात भी कही।

twitter_logo.jpg
Twitter office

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) दुनिया में सबसे पॉपुलर और ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर्स में खरीद लिया था। एलन के ट्विटर का टेकओवर करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही कंपनी में भी कई बदलाव किए गए। इनमें सबसे बड़ा बदलाव रहा ट्विटर से कई लोगों की छुट्टी होना। ट्विटर को खरीदने के बाद एलन ने कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया। हाल ही में एलन ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। साथ ही निकाले गए लोगों के भविष्य के बारे में एक बड़ी बात भी कही।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.