script#metoo में महिलाओं के आरोप झेल रहे एमजे अकबर के पास है करोड़ों की संपत्ति | Union Minister M.J. Akbar has so much assets, now many women charged | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

#metoo में महिलाओं के आरोप झेल रहे एमजे अकबर के पास है करोड़ों की संपत्ति

राज्यसभा सांसद आैर केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपए है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव आयोग को एफिडेविट में अपनी संपत्ति के बारे में खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने 44.90 करोड़ रुपए बतार्इ थी।

Oct 20, 2018 / 08:25 am

Saurabh Sharma

नर्इ दिल्ली। एमजे अकबर के बारे में आप सिर्फ इतना ही जानते होंगे कि वो बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। उससे पहले कर्इ बड़े मीडिया संस्थानों में संपादक की भूमिका निभा चुके हैं। अब हाल ही में कर्इ महिला पत्रकारों ने उनपर कर्द तरह के आरापे भी लगाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है? कितनी कंपनियों में उनके शेयर हैं। उनकी पत्नी के पास कितने गहने आैर प्राॅपर्टी है? आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कितनी दौलत के मालिक हैं…

एमपी से लड़ा था राज्यसभा चुनाव
केंद्रीय मंत्री कर्इ आरोपों के बाद भी मंत्री पर टिके हुए हैं। कभी राजीव गांधी आैर कांग्रेस के करीबी रहे बीजेपी आैर नरेंद्र गांधी के कसीदे पढ़ते थक नहीं रहे हैं। 2014 में बीजेपी में शामिल होते ही उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद में पहुंचाया गया। उसके तीन साल के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री तक बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा। देश में मी टू कैंपेन शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा आरोप एमजे अकबर पर ही लगे हुए हैं। पार्टी आैर सरकार एमजे अकबर के साथ सिर्फ खड़ी ही नहीं दिखार्इ दे रही बल्कि बचाव तक कर रही है।

करीब 45 करोड़ रुपए की है संपत्ति
राज्यसभा सांसद आैर केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपए है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव आयोग को एफिडेविट में अपनी संपत्ति के बारे में खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने 44.90 करोड़ रुपए बतार्इ थी। उन्होंने अपनी अौर अपनी पत्नी के बैंक अकाउंट्स, बांड, पोस्टल सेविंग्स, इंश्योरेंस, कंपनी शेयर्स को मिलाकर 14,79,48,104 रुपए हैै। एमजे अकबर का अकेले की रकम 6,47,52,583 रुपए है। जबकि पत्नी की रकम 8,31,95,521 करोड़ रुपए है।

इतनी है प्राॅपर्टी?
अगर एमजे अकबर आैर उनकी पत्नी की प्राॅपर्टी के बारे में बारे में बात करें तो दोनों की अचल संपत्ति मिलाकर 18,79,12,000 रुपए है। अबर दोनों के अलग अलग प्राॅपर्टी की बात करें तो एमजे अकबर के नाम से दो कर्मशियल प्लाॅट हैं। दोनों हुगली वेस्ट बंगाल में है। जिनकी कीमत 27 आैर 28 लाख रुपए है। वहीं दो रेजिडेंशियल बिल्डिंग हैं। एक गुड़गांव पालम विहार में है। जिसकी कीमत 5,68,91,000 रुपए बतार्इ गर्इ है। जबकि दूसरी बिल्डिंग मोहाली हिल्स पंजाब में हैं। जिसकी कीमत 3,03,00,000 करोड़ रुपए है। जबकि पत्नी के नाम पर नर्इ दिल्ली महारानी बाग में एक मकान है। जिसकी कीमत 9,52,21,000 रुपए है।

Home / Business / Economy / #metoo में महिलाओं के आरोप झेल रहे एमजे अकबर के पास है करोड़ों की संपत्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो