scriptदुनिया के सबसे अमीर लोगों में भारत के कई दिग्गज हैं शामिल, मुकेश अंबानी हैं सबसे आगे | Patrika News
कारोबार

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में भारत के कई दिग्गज हैं शामिल, मुकेश अंबानी हैं सबसे आगे

5 Photos
5 years ago
1/5

आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत के कई दिग्गज लोगों को नाम शामिल हैं। फोर्ब्स ने सूची जारी करके बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे आगे रहे हैं। फिलहाल अरबपतियों की सूची में वह 13वें स्थान पर हैं।

2/5

दुनिया के अमीरों में पिछले साल मुकेश अंबानी 19 वें स्थान पर थे और इस साल वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 2017 की फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी का स्थान 33वां था। फोर्ब्स की सूची में शामिल भारत के 106 अरबपतियों में मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं।

3/5

विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36 वें स्थान पर हैं।

4/5

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर फोर्ब्स की सूची में 82वें नंबर पर हैं। उनके पास 14.6 अरब डॉलर की संपत्ति है।

5/5

आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल 91वें स्थान पर हैं। लक्ष्मी 13.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.