scriptलैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी, कीमत 41.99 लाख रुपए | 2018 Land Rover Discovery Sport SUV Launched In India | Patrika News

लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी, कीमत 41.99 लाख रुपए

Published: Dec 18, 2017 04:18:57 pm

लैंड रोवर के SUV लाइन-अप में डिस्कवरी स्पोर्ट ने फ्रीलैंडर को रिप्लेस किया है और यह कार कंपनी की सबसे सबसे सस्ती SUV में से एक है

2018 Land Rover Discovery Sport SUV
लग्जरी कार मेकर कंपनी लैंड रोवर इंडिया ने अपनी नई 2018 एडिशन डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की शुरुआती मुंबई एक्सशोरूम कीमत 41.99 लाख रुपए रखी गई है। इस नई एसयूवी में इनकंट्रोल प्रो सिस्टम और वाईफाई हॉटस्पॉट दिए गए है जो कि कई सारे कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करते है।
डिस्कवरी स्पोर्ट ने फ्रीलैंडर को रिप्लेस किया है
लैंड रोवर के SUV लाइन-अप में डिस्कवरी स्पोर्ट ने फ्रीलैंडर को रिप्लेस किया है और यह कार कंपनी की सबसे सबसे सस्ती SUV में से एक है। भारत में इस कार को डीजल इंजन के साथ उतारा गया है। 2018 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लॉन्चिग के मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि, 2018 मॉडल डिस्कवरी स्पोर्ट को और भी ज्यादा फीचर्स से लैस किया गया है जिससे हमारे टैक्नोलॉजी पसंद ग्राहकों को और भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
इन खास फीचर्स से लैस है यह एसयूवी
इस कार को ग्राहक अपने 4जी से कनैक्ट कर सकते हैं और 8 यात्री एकसाथ इसे इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा कार में 3डी मैप, मेरिडियन सराउंड ऑडियो सिस्टम जैसे कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लैंड रोवर ने 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट में सिर्फ डीजल इंजन दिया है जो 2.0-लीटर इंजीनियम इंजन है।
इंजन और स्पेसिफिकेशन
यह इंजन कार के बेसिक और रेन्ज टॉप मॉडल में अलग-अलग पावर जनरेट करता है। डिस्कवरी स्पोर्ट के एसई और एचएसई मॉडल में लगा इंजन 147 bhp पावर 382 Nm टॉर्क जनरेट करता है, वहीं कार के टॉप मॉडल एचएसई लग्ज़री में लगा यही इंजन 177 bhp पावर और 430 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट के दोनों मॉडल में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव दिया गया है। इस एसयूवी को पेट्रोल वेरिएंट कब तक लॉन्च होगा इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो