script2022 Maruti Baleno को नहीं पड़ेगी खरीदनें की जरूरत, बिना डाउनपेमेंट में मंथली EMI पर ला सकते हैं घर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत | 2022 Maruti Baleno launched check the subscription offer at 14,000 | Patrika News

2022 Maruti Baleno को नहीं पड़ेगी खरीदनें की जरूरत, बिना डाउनपेमेंट में मंथली EMI पर ला सकते हैं घर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2022 03:36:54 pm

Submitted by:

Bhavana Chaudhary

माइलेज की बात करें तो 2022 Maruti Baleno का नया मॉडल 22.94kmpl तक माइलेज देने में सक्षम होगा।

maruti_baleno_new_-amp.jpg

Maruti Baleno 2022

2022 Maruti Baleno Subscription Offer: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने आने वाले वर्ष के दौरान 7 नए और फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिनमें से आज एक मॉडल 2022 बलेनो को लॉन्च कर दिया गया है, 2022 Baleno को 4 वैरिएंट सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में पेश किया गया है, जिनकी शुरुआती कीमत 6.35 लाख रुपये तय की गई है। जबकि टॉप ऑफ द लाइन वैरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये रखी गई है।


डिजाइन में मिले अहम बदलाव

नई बलेनो को स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंड्योर ग्रे, ऑपुलेंट रेड और सेलेस्टियल ब्लू मैटेलिक कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं इस कार में अपडेट नया फ्रंट ग्रिल, हनीकॉम्ब पैटर्न, स्लीक एलईडी हेडलैंप और दोबारा से तैयार किए गए एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि नई बलेनो के फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, जबकि यह अभी भी 16 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है।

 

क्या है Subscription Offer

मारुति ने बलेनो के साथ एक सब्सिक्रिप्शन प्लान की भी पेशकश की है, जिसके तहत यह कार प्रति माह 13,999 रुपये की कीमत पर भी उपलब्ध होगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि नई बलेनो की मारुति की सदस्यता योजना के तहत जो मंथली राशि रखी गई है, उसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस बीमा और रोड़ साइड असिस्टेंस शामिल है।


2022 मारुति सुजुकी बलेनो सिंगल पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ आएगी। इसमें 1.2 लीटर ड्यूलजेट K12N इंजन शामिल होगा, जो 6,000 आरपीएम पर 90hp की पावर और 4,400 आरपीएम पर 113nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। बतौर गियरबॉक्स इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं माइलेज की बात करें तो नई बलेनो 22.35kmpl (मैनुअल) पर और 22.94kmpl (एएमटी) पर माइलेज देने में सक्षम होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो