Published: Mar 21, 2023 10:56:14 am
Bani Kalra
All New Verna: हुंडई मोटर इंडिया आज अपनी लोकप्रिय सेडान कार वरना का नया अवतार लॉन्च करने जा रही है, कंपनी इसकी कीमत के साथ सभी फीचर्स और इंजन का खुलासा भी करेगी। कार की बुकिंग्स शुरू हो चुकी है।
2023 Hyundai Verna: सेडान कारों का दौर एक बार फिर से वापस आ सकता है, नई वरना को देखकर तो यही लग रहा है। आज (21 मार्च) भारत में लोकप्रिय सेडान वरना लॉन्च होने जा रही है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव किये जा रहे हैं। अगर आप इन दिनों एक नई सेडान कार खरीदने इकी सोच रहे हैं तो आपको नई वरना के बार में जरूर सोचना चाहिए, क्योंकि यह आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है। ये गाड़ी अब डीलरशिप तक भी पहुंचने लगी है। आइये जानते हैं इसके संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया से होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नई वरना भारत में सेडान कारों की फिर से वापसी कर सकती है।