ऑटोमोबाइल

2023 Maruti Jimny 5 Door की पहली तस्वीर हुई वायरल! Mahindra Thar से होगा आमना-सामना

2023 Maruti Jimny 5 Door अगले महीने ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की जायेगी, और इस समय इसकी पहली तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। काफी लम्बे समय से देश में इसका इन्तजार हो रहा है। लगातार इस गाड़ी से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में ग्रीन कलर में Maruti Jimny 5 Door की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ही रही है।

नई दिल्लीDec 20, 2022 / 12:45 pm

Bani Kalra

Mahindra Thar इस समय काफी पॉपुलर SUV के रूप में अपनी जगह बना चुकी है। लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी बादशाहत को चुनौती मिलने वाली है। 2023 Maruti Jimny 5 Door अगले महीने ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की जायेगी, और इस समय इसकी पहली तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। काफी लम्बे समय से देश में इसका इन्तजार हो रहा है। लगातार इस गाड़ी से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में ग्रीन कलर में Maruti Jimny 5 Door की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ही रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत को छोड़कर कुछ देशों में Maruti Jimny 3 डोर वेरियंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन भारत के लिए इसका 5 वेरिएंट को पेश किया जाएगा। इस कार को अभी लेह लद्दाख में स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि इस एसयूवी का TVC shoot चल रहा था।

 

स्पॉट हुई तस्वीर को देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि इसमें सीटिंग लेआउट कैसा होगा, क्या यह 5 सीटर होगी या फिर 7 सीटर… फोटो के मुताबिक, इस कार में Jimny ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया गया है। साइज़ में काफी बड़ी नज़र आ रही है। इस मॉडल में चौड़े फेंडर, ऊंचा बोनेट, बाउंसी लुक, और बड़े ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट भी मिलेगी। डिजाइन के मामले में यह ग्राहकों को ख़ासा लुभा सकती है।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय इन गलतियां से आप हो सकते हैं हादसे का शिकार! जानिये


इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो 2023 Maruti Jimny 5 Door SUV में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा। इससे कार को 102bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क मिलेगा। साथ ही मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।फीचर्स की करें, तो मारुति सुज़ुकी की इस एसयूवी में LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, रियर AC वेंट और अन्य कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।

Home / Automobile / 2023 Maruti Jimny 5 Door की पहली तस्वीर हुई वायरल! Mahindra Thar से होगा आमना-सामना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.