scriptआम लोग तो छोड़िए साहब… Anand Mahindra को भी है अपनी XUV700 की डिलीवरी का इंतज़ार! बताई ये वजह | Anand Mahindra waiting for XUV700's delivery shared on Twitter | Patrika News
कार

आम लोग तो छोड़िए साहब… Anand Mahindra को भी है अपनी XUV700 की डिलीवरी का इंतज़ार! बताई ये वजह

Mahindra XUV700 को कंपनी ने एडवांस फीचर्स और तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो कि आपको सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं, इसकी कीमत 13.18 लाख रुपये से लेकर 24.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

May 20, 2022 / 04:12 pm

Ashwin Tiwary

anand_mahindra_-_xuv700-amp.jpg

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra XUV700 को पिछले साल देश में लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी का दावा था कि, इसे बहुत ही कम समय में 50,000 ऑर्डर मिले थें। आलम ये रहा कि इस एसयूवी की भारी डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड भी काफी बढ़ गया। आम लोग तो छोड़िए स्वयं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Anand Mahindra) आनंद महिंद्रा अपने लिए XUV700 की डिलीवरी नहीं करवा पा रहे हैं। उद्योगपति ने हाल ही में शटलर चिराग शेट्टी के ट्वीट के जवाब में इसका खुलासा किया, जब उन्होंने अपनी XUV700 की डिलीवरी की स्थिति के बारे में पूछा।


आनंद महिंद्रा ने अपने एक Tweet में कहा कि, “चूंकि यह XUV7OO को चैंपियंस की पसंद बनाता है, इसलिए हमें इसे जल्द से जल्द आप तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। @vijaynakra मुझे आशा है कि आप इसे देखेंगे! (वैसे, मैंने अपनी पत्नी के लिए एक ऑर्डर किया है और मैं अभी भी अभी लाइन में हूं!) दुर्भाग्य से, ग्लोबली सप्लाई चेन में आए व्यवधान सभी कार कंपनियों को परेशान कर रहे हैं)।

इस ट्वीट के बाद कई और यूजर्स ने एसयूवी की डिलीवरी में होने वाली देरी का कारण जानना चाहा, जो आनंद महिंद्रा एक और प्रयास किया। उन्होनें बताया कि, वैश्विक चिप और जहाज की कमी ने मोटर वाहन उद्योग को काफी हद तक प्रभावित किया है। सेमीकंडक्टर चिप्स की आपूर्ति के मुद्दे ने न केवल महिंद्रा वाहनों की बिक्री को प्रभावित किया है, बल्कि अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी इस परेशानी जूझ रही हैं।

https://twitter.com/vijaynakra?ref_src=twsrc%5Etfw


सेमीकंडक्टर की कमी से तकरीबन हर वाहन निर्माता परेशान है, हाल ही में, Mercedes-Benz India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Martin Schwank ने दावा किया है कि मर्सिडीज-बेंज इंडिया की इनवेंटरी में मौजूद सभी कारें पहले ही बिक चुकी हैं। इसके अलावा, 5,000 वाहनों का एक लंबे समय तक चलने वाला ऑर्डर दिया जाना बाकी है, जिसमें आपके द्वारा चुने गए मॉडल के आधार पर प्रतीक्षा अवधि दो महीने से दो साल के बीच होती है। श्वांक के अनुसार, वैश्विक चिप की कमी और वैश्विक आपूर्ति के मुद्दे लक्जरी कार निर्माता की वृद्धि को प्रभावित कर रहे हैं।

Mahindra XUV700 को एडवांस तकनीक और फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें एडवांस ड्राइवर-एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलता है। इस एसयूवी में कंपनी ने 2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और 2.2 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, कंपनी ने इसके 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग दर्ज कर ली है।

Home / Automobile / Car / आम लोग तो छोड़िए साहब… Anand Mahindra को भी है अपनी XUV700 की डिलीवरी का इंतज़ार! बताई ये वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो