scriptफरवरी माह में अशोक लेलैंड की बिक्री 29 फीसदी बढ़ी | Patrika News
कार

फरवरी माह में अशोक लेलैंड की बिक्री 29 फीसदी बढ़ी

2 Photos
6 years ago
1/2

वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री में फरवरी में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि उसने साल 2018 की फरवरी में कुल 18,181 वाहन बेचे, जबकि 2017 की फरवरी में कुल 14,067 वाहनों की बिक्री हुई थी।

2/2

फरवरी में, कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी तेजी देखी गई और कुल 4,455 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2017 के फरवरी में यह संख्या 2,738 थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.