scriptअब पेट्रोल मॉडल में भी आई ये दो BMW कारें, जनिए कीमत | BMW X3 and X5 petrol model launched in India | Patrika News

अब पेट्रोल मॉडल में भी आई ये दो BMW कारें, जनिए कीमत

Published: Dec 08, 2016 12:17:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

BMW ने भारत में एक्स3 और एक्स5 के पेट्रोल मॉडल पेश किए हैं

BMW X3 and X5

BMW X3 and X5

नई दिल्ली। जर्मनी की महशूर कार निर्माता कंपनी BMW की X3 और X5 एसयूवी कारें अब पेट्रोल मॉडल में आ चुकी है। कंपनी ने इन्हें अब भारतीय मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। BMW X3 पेट्रोल की कीमत 54.90 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है। वहीं, BMW X5 पेट्रोल को 73.50 लाख रूपए एक्स शोरूम की कीमत में उतारा गया है। आपको बता दें कि इन दोनों कारों का डीजल इंजन मॉडल भारत में पहले से उपलब्ध हैं। लेकिन अब कंपनी ने इनके पेट्रोल वर्जन भी भारतीय मार्केट में उतार दिए हैं। BMW X3 पेट्रोल अपने समेगमेंट में मिड-साइज फेमिली SUV मर्सिडीज बेंज GLC क्लास और ऑडी की Q5 को कड़ी टक्कर देगी। वहीं, BMW X5 पेट्रोल मर्सिडीज जीएल क्लास और आॅडी क्यू7 को चुनौती पेश करेगी।


BMW X3 पेट्रोल के फीचर्स एवं पावर
BMW X3 के पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने xDrive28i तकनीक वाला 2.0-लीटर 4 इंजन दिया है जो 245 hp का पावर और 350 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार महज 6.5 सेकेंड में पकड लेती है। इसमें नए फ्रंट और रियर बम्पर्स, बड़ी LED हेडलैम्प्स, नए एलाय व्हील्स और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं जो यूजर्स को लुभाने वाले हैं।

BMW X5 पेट्रोल के फीचर्स और पावर
BMW X5 के पेट्रोल वर्जन में xDrive35i तकनीक वाला 3.0-लीटर 6 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 306 hp का पावर और 400 Nm का टार्क जनरेट करता है। इस कार को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में महज 6.5 सेकेंड का समय लगता है। नई BMW X5 SUV में एक्टिव ड्राइविंग असिस्टेंट, लेन डिपार्चर वार्निंग, फुल रेंज कैमरा, राडार क्रूज कंट्रोल और ट्रैफिक जैम असिस्टेंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह कार BMW नाईट विजन, हेड अप डिस्प्ले और पार्किंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स से भी लैस है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो