scriptमहंगी होने जा रही हैं Honda की कारें, इस दिन लागू होंगी नई कीमतें | Honda cars price will be increase till January 2019 | Patrika News

महंगी होने जा रही हैं Honda की कारें, इस दिन लागू होंगी नई कीमतें

locationनई दिल्लीPublished: Dec 16, 2018 11:38:42 am

Submitted by:

Sajan Chauhan

भारत में अब होंडा ( Honda ) की कार आने वाले साल की शुरुआत में ही महंगी हो जाएंगी। होंडा की कारों की कीमतों में इजाफा इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण किया जा रहा है।

Honda

महंगी होने जा रही हैं Honda की कारें, इस दिन लागू होंगी नई कीमतें

साल 2018 खत्म होने को है और आने वाले साल यानि जनवरी 2019 से बहुत सी कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। इन कंपनियों में टाटा मोटर्स, फोर्ड इंडिया और अब होंडा ( Honda ) भी शामिल हो चुकी है। भारत में अब होंडा की कार आने वाले साल की शुरुआत में ही महंगी हो जाएंगी। होंडा की कारों की कीमतों में इजाफा इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण किया जा रहा है। भारत में होंडा ब्रियो जैसी सस्ती कारों से लेकर अकॉर्ड जैसी महंगी कारें तक बेचती है।

होंडा इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक ने बताया कि इनपुट कॉस्ट की वजह से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसको कम करने के लिए जनवरी से कारों की कीमतों में इजाफा करना होगा। किस कार की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी इसके बारे में जानकारी जल्द ही मिल जाएगी। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड का भारत में मारुति सुजुकी की कारों से मुकाबला होता है। अब ये देखना होगा कि मारुति सुजुकी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करती है या नहीं, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर मारुति सुजकी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा नहीं किया तो इससे होंडा की सेल्स पर प्रभाव पड़ सकता है।

भारत में होंडा सिटी और होंडा अमेज सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं…
होंडा अमेज ( honda amaze )
इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा अमेज में 1498 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया है जो कि 78 बीएचपी की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार में 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये कार मात्र 17 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये कार प्रति लीटर में 27.4 किमी का दमदार माइलेज देती है।

होंडा सिटी ( honda city )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1497 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 117 बीएचपी की पावर और 145 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होकर आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 17.4 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार का बात की जाए तो ये कार 178.55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो