scriptलैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 2 करोड़ रुपए की कीमत वाली ये शानदार एसयूवी | Land Rover launches the Range Rover Autobiography by SVO Bespoke | Patrika News

लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की 2 करोड़ रुपए की कीमत वाली ये शानदार एसयूवी

Published: Dec 07, 2017 02:46:08 pm

लैंड रोवर ने भारत में अपनी अपनी अपडेटेड एसयूवी ‘रेंज रोवर आॅटोबायोग्राफी एसवीओ बेस्पोक’ को लॉन्च कर दिया है

Range Rover Autobiography by SVO Bespoke
लैंड रोवर की कारों को पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने भारत में अपनी अपनी अपडेटेड एसयूवी ‘रेंज रोवर आॅटोबायोग्राफी एसवीओ बेस्पोक’ को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की सबसे खास बात यह है कि यह कंपनी इसकी केवल 5 यूनिट ही बात में बेचेगी। कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड रेन्ज रोवर ऑटोबायोग्राफी की एक्सशोरूम कीमत 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
कार के लॉन्चिग के मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि, हम भारत में रेन्ज रोवर ऑटोबायोग्राफी एसवीओ बेस्पोक को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। कार में दिया गया कस्टमाइज़ेशन ऑप्शन हमारे नए ग्राहकों को इस बेहतरीन कार को अपने ही अंदाज़ में अनुभव करने का मौका दे रहा है।
इस कार आप अपने हिसाब से रिटेलर या फिर प्लांट पर जाकर कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसे इसकी कीमत के हिसाब से बेहतरीन और हाईटेक फीचर्स से लैस किया है। रेंज रोवर ने इसमें लग्जरीयस का पूरा ध्यान दिया है। रफ्तार के मामले में यह बहुत तेज है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में यह कार मात्र 5.9 सेकेंड का समय लेती है।
यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन आॅप्शन के साथ उपलब्ध होगी। रेंज रोवर आॅटोबायोग्राफी एसवीओ बेस्पोक में 4.4-लीटर डीज़ल और 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें लगा 4.4-लीटर SDV8 डीजल इंजन 350 bhp पावर जनरेट करता है। जबकि कार के टॉप मॉडल में 5.0-लीटर वी8 इंजन लगाया गया है जो 543 bhp पावर और 680 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
लैंड रोवर ने बीते नवंबर माह में लॉस एजिंलिस मोटर शो 2017 में इस एसयूवी पर से पर्दा उठाया था। इसके अलावा अमरीकी वाहन निर्माता कंपनी ने जीप ने लॉस एंजिलिस में चल रहे आॅटो एक्सपो में अपने जीप रैंगलर के 2018 मॉडल पर से आधिकारिक रूप से पर्दा उठाया है। बता तें रैंगलर कंपनी की आईकॉनिक कार है और इसे शानदार अवतार में पेश किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो