कार

जगुआर ने भारत में F-PACE एसयूवी का लोकली असेंबल मॉडल लॉन्च किया

3 Photos
Published: November 14, 2017 06:43:24 pm
1/3
जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मंगलवार को अपनी नई एसयूवी F-PACE को भारतीय बाजार में उतारा है। आपको बता दें कंपनी ने F-PACE के लोकली असेंबल मॉडल लॉन्च किया है। इस एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 60.02 लाख रुपए रखी गई है।
2/3
लॉन्चिग के मौके पर Jaguar Land Rover India के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा कि जगुआर F-PACE को पिछले साल अक्टूबर माह में लॉन्च किया था, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रेस्पोंस मिला था। अब कंपनी ने इसके लोकली असेंबल मॉडल उतारा है। मार्केट में यह कार Audi Q5, BMW X5 और Mercedes GLE को कड़ी टक्कर देगी।
3/3
जगुआर की इस कार में 2 लीटर का Ingenium इंजन लगाया गया है जो 4000 आरपीएम पर 180 पीएस की पॉवर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 430Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। बता दें जगुआर एफ-पेस को सबसे पहले फरवरी 2016 में हुए दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। यह एसयूवी 8.7 सेकेंड में 100किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.