scriptफोर्ड और महिंद्रा मिलकर बनाएंगी देसी इलेक्ट्रिक कारें, ग्राहकों को होंगे ये बड़े फायदे | Mahindra And Ford Partnership for Develop New SUVs and Electric car | Patrika News

फोर्ड और महिंद्रा मिलकर बनाएंगी देसी इलेक्ट्रिक कारें, ग्राहकों को होंगे ये बड़े फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2018 01:15:25 pm

Submitted by:

Priya Singh

भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और फोर्ड के बीच पार्टरशिप हुई है, जिसके तहत ये दोनों कंपनियां मिलकर वाहन तैयार करेंगी।

Ford And Mahindra
दुनिया की जानी मानी कार निर्माता कंपनी फोर्ड और भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा के बीच एक करार हुआ है, जिसके तहत ये दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर अन्य कारें और इलेक्ट्रिक कारें बनाएंगी। इन दोनों कंपनियों ने गुरुवार को एक एमओयूएस साइन करके भारत में कारें तैयार करने का प्लान किया है। ये कंपनियां भारत के साथ-साथ अन्य देशों के लिए भी कारें तैयार करेंगी।
एक साथ मिलकर तैयार होंगी कारें
ये दोनों कंपनियां मिलकर सबसे पहले एक मध्यम आकार की एसयूवी बनाएंगी और अपने-अपने नामों के हिसाब से बेचेंगी। इसी के साथ महिंद्रा द्वारा तैयार किए गए इंजन फोर्ड की गाड़ियों में भी लगेंगे। दोनों कंपनियां मिलकर कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाएगी और इलेक्ट्रिक कार भी बनाएगी।
दोनों को बाजारों का मिलेगा फायदा
फोर्ड की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अच्छी पकड़ है और महिंद्रा की भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ है। इस तरह से ये दोनों कंपनियां मिलकर अपने दायरे को बढ़ाना चाहती हैं। इस पार्टनरशिप के तहत पहली दो कारें महिंद्रा के प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी, लेकिन इन्हें अलग-अलग हिसाब से बाजार में पहुंचाया जाएगा। दोनों कंपनियों का डिजाइन करने का तरीका काफी अलग-अलग है, इसलिए डिजाइन के लिए दोनों कंपनियां अलग तरह से कार्य करेंगी।
फोर्ड के अनुसार
फोर्ड कंपनी के एग्जीक्यूटिव उपाध्यक्ष और अध्यक्ष-ग्लोबल मार्केट, जिम फारले ने बताया कि कंपनी ने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा देने के लिए ये पार्टनरशिप की है और अब दोनों कंपनियां मिलकर ग्राहकों के लिए नई टेक्नोलॉजी तैयार करेंगी। इस पार्टनरशिप के तहत एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया कि दोनों कंपनियां मिलकर ऑटो इंडस्ट्री के लिए काम कर रही हैं और एक साथ मिलकर ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना चाहती हैं।
ग्राहकों को ऐसे होगा फायदा
महिंद्रा और फोर्ड मिलकर आने वाले तीन सालों में एक साथ नई तकनीक को तैयार करेंगी। बाजार में बेचने के लिए दोनों कंपनियां एक दूसरे की मदद करेंगी। मंहिद्रा फोर्ड की मदद करेगी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फोर्ड महिंद्रा की मदद करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो