scriptMahindra 5 Door Thar को लेकर आया बड़ा अपडेट! लॉन्च से लेकर कीमत हुई लीक | Mahindra Thar 5 Door Launch details with price check now | Patrika News

Mahindra 5 Door Thar को लेकर आया बड़ा अपडेट! लॉन्च से लेकर कीमत हुई लीक

locationनई दिल्लीPublished: May 19, 2023 03:40:37 pm

Submitted by:

Bani Kalra

Thar 5 Door: ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसका 5 डोर वर्जन भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 15 अगस्त 2023 को इससे पर्दा उठा जाएगा। 5 दरवाजों महिंद्रा थार की टेस्टिंग काफी लंबे समय से चल रही है।
 

thar_5_door.jpg

Mahindra Thar 5 Door Launch: भारत में इस समय महिंद्रा की 5 डोर का इन्तजार काफी तेजी से हो रहा है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसका 5 डोर वर्जन भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 15 अगस्त 2023 को इससे पर्दा उठा जाएगा। 5 दरवाजों महिंद्रा थार की टेस्टिंग काफी लंबे समय से चल रही है। भारत में Maruti Jimny की भी लॉन्चिंग नजदीक ही है, हालाकि दोनों गाड़ियों बीच कोई अहम् मुकाबला तो नहीं होने वाला क्योंकि साइज़ और इंजन के अनुसार इनमे थोड़ा फर्क जरूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3-डोर थार की तुलना में 5 डोर थार में लम्बा व्हीलबेस आपको मिलेगा। साथ ही साथ इसमें बढ़ा हुआ ट्रैक देखने को मिलेगा।


 

दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे!

इंजन की बात करें तो महिंद्रा थार 5 डोर में 2.2 लीटर का डीजल इंजन और 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट देखने को मिलेंगे। 5 डोर मॉडल को भी 2WD और 2WD ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। 5 डोर महिंद्रा थार की संभावित कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

 

 

 

बढ़ रही है थार की बिक्री:

थार का क्रेज लगातर बढ़ रहा है,जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुछ समय पहले Thar को रियर व्हील ड्राइव (RWD) साथ नही लॉन्च किया था जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद भी किया, और इस पर एक साल से ज्याद की वेटिंग चल रही है। लेकिन अब भारत में थार का 5 डोर मॉडल लॉन्च के लिए रेडी है जिसमें न सिर्फ ज्यादा स्पेस मिलेगा बल्कि व्हीलबेस भी ज्यादा होगा, 4 डोर इसमें मिलेगा जबकि Boot के लिए 5th डोर भी लगाया जाएगा।


 

हाल ही में Mahindra Thar 5-Door को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नए मॉडल में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। अभी मौजूद 3 डोर वाली महिंद्रा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं है। नई Mahindra Thar 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है।


 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो