8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारुती की कारों पर 62,000 रुपये का डिस्काउंट शुरू, ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Maruti Suzuki की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट ये ऑफर कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स पर लागू ग्राहक सीधे तौर पर उठा सकते हैं इन ऑफर्स का फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 4 Aug 2019, 1:42 PM IST

Maruti Suzuki

नई दिल्ली: जहां एक तरफ कार बाजार में मंदी चल रही है वहीं अब मारुती सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। कंपनी मंदी की वजह से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए अपनी चुनिंदा पॉपुलर कारों पर 62,000 का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ कोई भी ग्राहक ले सकता है। तो आइए जानते हैं कि मारुती की किन कारों पर ये डिस्काउंट ऑफर वैलिड है।

मारुति सिलैरियो ( Maruti celerio )

Maruti celerio पर कंपनी 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का फ्रीडम डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही अगर आप कार एक्सचेंज करते हैं तो आपको 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही इस कार पर कंपनी की तरफ से 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल ऑफर भी मिलेगा। अगर आप इस कार का मैनुअल CNG वैरिएंट खरीदते हैं तो इसपर आपको 15,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर डिस्काउंट मिलता है।

Tata Motors ने लॉन्च किया Nexon XT Plus वेरिएंट, पेट्रोल और डीजल इंजन का मिलेगा ऑप्शन

मारुति ऑल्टो 800 ( Maruti Alto 800 )

15,000 रुपये -कैश डिस्काउंट
5,000 रुपये - एक्स्ट्रा डिस्काउंट

10,000 रुपये - BSIV कम्प्लायंट मॉडल्स पर एडिशनल डिस्काउंट

5,000 रुपये - इंस्टीट्यूशनल ऑफर

20,000 रुपये - एक्सचेंज डिस्काउंट

मारुति ऑल्टो K10 ( Maruti Alto K10 )

62,000 रुपये का डिस्काउंट

15,000 रुपये - कैश डिस्काउंट

5,000 रुपये - फ्रीडम ऑफर

10,000 रुपये - BSIV मॉडल्स पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट

20,000 रुपये - एक्सचेंज बोनस

5,000 रुपये - इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट

5,000 रुपये - फ्रीडम ऑफर डिस्काउंट

मारुति ईको ( Maruti Eco )

22,500 रुपये का डिस्काउंट

5,000 रुपये - डिस्कांट

5,000 रुपये - फ्रीडम ऑफर डिस्काउंट

10,000 रुपये - एक्सचेंज बोनस

बाइक की बैटरी हो जाए ख़त्म तो बिना सेल्फ के भी कर सकते हैं स्टार्ट