Maruti ने अपने बयान में कहा है कि, "पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, कंपनी के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि उपरोक्त अतिरिक्त लागतों का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि के माध्यम से दिया जाए। इसलिए अप्रैल, 2022 में इस मूल्य वृद्धि की योजना बनाई है।"
यह भी पढें: बाजार को फुल चार्ज करने को तैयार है Tata! ला रहा है 400Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें
हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि किस मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा। ये अलग-अलग मॉडल पर भिन्न होगा। इनपुट लागत में लगातार वृद्धि के कारण मारुति पहले ही जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी घरेलू बाजार में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है। पिछले साल के मार्च महीने के मुकाबले इस साल मार्च में वाहनों की बिक्री में तकरीबन 8.4% की गिरावट देखने को मिली है।
CNG मॉडलों पर होगा फोकस:
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ज्यादातर लोग दूसरे ईंधन विकल्पों की तरफ मुखर हो रहे हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में मौजूदा स्थिति के आधार पर 4 से 6 लाख CNG कारों की बिक्री करना है। कंपनी ने 2021-22 में करीब 2.3 लाख सीएनजी यूनिट्स की बिक्री की है। बता दें कि, इस समय कंपनी के व्हीकल पोर्टफोलियो में कुल 15 गाड़ियां शामिल हैं, जिनसे से 9 वाहन CNG पावरट्रेन से लैस है। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसी तकनीक के साथ और अधिक मॉडलों को चलाने की योजना बना रही है।