scriptभारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज बेंज c class फेसलिफ्ट, जानिए क्या है नया | mercedes benz c class facelift model launched | Patrika News

भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज बेंज c class फेसलिफ्ट, जानिए क्या है नया

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2018 03:14:21 pm

Submitted by:

Pragati Bajpai

इसमें A-Class रेंज की कारों का सिग्नेचर डायमंड पैटर्न वाला ग्रिल डिजाइन दिया गया हे। यही डिजाइन C300d AMG लाइन वर्जन में भी दिया गया है

mercedes car

भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज बेंज c class फेसलिफ्ट, जानिए क्या है नया

नई दिल्ली : मर्सिडीज ने अपनी पापुलर c class सीरीज का नया फेसलिफ्ट मॉडल आज भारत में लॉन्च कर दिया है।आपको मालूम हो कि मर्सिडीज सी-क्लास कंपनी की बेस्ट सेलिंग टॉप कारों में से एक है। नए मॉडल के डिज़ाइन को रिफ्रेश्ड लुक, नए फीचर्स और BS-VI इंजन से लैस किया गया है।

लॉन्चिंग के लिए तैयार है Honda CR-V, जानें माइलेज से लेकर कीमत तक

इस जर्मन लग्जरी सेडान कार में जो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, वो इसका री-डिजाइन्ड बंपर और बड़ा फ्रंट ग्रिल है। इसमें A-Class रेंज की कारों का सिग्नेचर डायमंड पैटर्न वाला ग्रिल डिजाइन दिया गया हे। यही डिजाइन C300d AMG लाइन वर्जन में भी दिया गया है। इसमें टेल लैम्प्स का शेप तो पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन अब इसमें ब्रैंड न्यू एलईडी सिग्नेचर लाइटें होंगी।

कीमत बढ़ने के बावजूद इस फैमिली कार के लिए पागल हैं लोग, जानें क्या है वजह

नई मर्सडीज़ C-Class फेसलिफ्ट के इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है। इसमें अब नया 10.25 इंच का मीडिया डिस्प्ले स्क्रीन और न्यू जेनरेशन वाला टेलिमेटिक्स दिखेगा। हालांकि, डैशबोर्ड लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
C-Class केवल डीजल इंजन में ही अवेलेबल होगी। ग्लोबल प्रीमियर के तीन महीने के भीतर ही इस एंट्री लेवल एग्जिक्यूटिव सेडान को भारत में लॉन्च किया गया है।

Audi और BMW का मजा देंगे Honda CR-V के ये तीन खास फीचर्स, 18 का देगी माइलेज

इस कार के C 220d और C 220d prime व C 300d वेरिएंट लॉन्च किए गए हैें जिसमें C 300d इसका टॉप वेरिएंट हैं। बेस वेरिएंट C 220d है। इस कार की कीमत 40 लाख रुपये रखी गई है जो कि इंजन और वेरियंट में बदलाव के हिसाब से 48.50 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं अगर बात करें कंपटीशन की तो इस कार का मुकाबला audi A4, Volvo S60 और JAGUAR XE से होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो