नई दिल्ली। दुनियाभर में लग्जरी कारों के विनिर्माण के लिए फेमस मर्सडीज बेंज 21 जुलाई को भारत में अपनी नई लग्जरी कार को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने मर्सडीज एएमजी जीएलसी के दो वेरिएंट 220 डी 4 मैटिक और 300 4 मैटिक भारत में बिक्री के लिए उतार चुकी है। अब कंपनी ने इसके तीसरे वेरिएंट GLC 43 AMG Coupe को पेश करेगी। मर्सडीज बेंज ने पहली बार इस कार को पेरिस मोटर शो 2016 में दुनिया के सामने पेश किया था। कीमत की अगर बात करें तो GLC 43 AMG Coupe की भारत में एक्स शोरूम कीमत 80 लाख के आस पास रह सकती है। हालाकि GLC रेंज में यह एक अब तक सबसे पॉवरफुल कार साबित होगी। मर्सडीज की इस कार में कंपनी ने बहुत पॉवरफुल इंजन का इस्तेमाल किया है। GLC 43 AMG Coupe में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी 6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो कि 5500-6000 rpm पर 367 hp की पॉवर और 5500-6000 rpm पर 520 Nm का मैक्सिमम टार्क पैदा करेगा। रफ्तार के मामले में यह कार बहुत फास्ट है। 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ने में 4.9 Sec. का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।