
भारत में लॉन्च हुई Mercedes की पहली लग्जरी MPV कार, स्पेस के मामले में SUV से भी आगे
जर्मनी की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ( Mercedes Benz ) ने भारत में अपनी नई एमपीवी कार मर्सिडीज बेंज वी-क्लास ( Mercedes Benz V-class ) लॉन्च कर दी है। भारत में मर्सिडीज की ये कार अब आई है जबकि पिछले 4 सालों से ये कार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और इसके फीचर्स कैसे हैं।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2.1 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 163 पीएस की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इंजन 7जी-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये कार सिर्फ 10.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 195 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस प्रकार का इंजन फिलहाल सी-क्लास और ई-क्लास में भी मिलता है। इस इंजन में डीजल पर्टीक्यूलेट सिस्टम मौजूद है और ये कार भारत में 7-8 सीटर के ऑप्शन में उपलब्ध है।
लंबाई की बात की जाए तो मर्सिडीज बेंज वी-क्लास के स्टैंडर्ड वेरिएंट की लंबाई 5,140 मिमी है और इसके एक्सटेंडेट लेंथ वेरिएंट की लंबाई 5,370 मिमी है। भारत में इस कार को सीबीयू यूनिट के तौर पर स्पेन से इंपोर्ट किया जाएगा और वर्तमान में स्पेन में ही इस कार को तैयार किया जा रहा है। अगर भारत में इस कार की सेल बढ़ती है तो उसके बाद इसका निर्माण भारत में किया जाएगा। स्पेन में जर्मनी की तुलना में निर्माण लागत कम है, जिसकी वजह से इस कार को जर्मनी की जगह स्पेन में बनवाया जा रहा है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में काफी प्रीमियम कैबिन है, इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, लेद अपहोल्सट्री, 640 डब्ल्यू 15 स्पीकर सराउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयरबैग्स, अटेंशन अस्सिट, 360 डिग्री कैमरा, एक्टिव पार्किंग असिस्ट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये भारत में की पहली लग्जरी मल्टी परपज व्हीकल है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो मर्सिडीज बेंज वी क्लास एक्सक्लूसिव 6 सीटर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 81.90 लाख रुपये है। वहीं मर्सिडीज बेंज वी-क्लास एक्सप्रेशन 7-सीटर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 68.40 लाख रुपये है।
Published on:
25 Jan 2019, 3:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.