scriptMukesh Ambani New Rolls Royce Ghost EWB spotted in Mumbai price 7.95 cr | मुकेश अंबानी की नई कार में मिलेगी 360 डिग्री सेफ्टी! 7.95 करोड़ है कीमत, क्या आपने देखी ? | Patrika News

मुकेश अंबानी की नई कार में मिलेगी 360 डिग्री सेफ्टी! 7.95 करोड़ है कीमत, क्या आपने देखी ?

Published: May 24, 2023 09:01:08 am

Submitted by:

Bani Kalra

Mukesh Ambani New Car: इस नई सुपर लग्जरी कार में इंजन भी काफी दमदार है, यह मॉडल 6.75-लीटर V12 इंजन से लैस है जोकि 563hp की पावर और 820Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।


mukesh_ambani_car_1.jpg

Mukesh Ambani’s Rolls Royce Ghost EWB: वैसे तो अंबानी परिवार के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं जिसमें रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। और अब इनके गैराज में एक सेकेंड जनरेशन की रोल्स रॉयस घोस्ट को शामिल किया। आपको बता दें कि पेट्रा गोल्ड फिनिश वाली लग्जरी कार मुंबई की सड़कों पर नजर आई है। रोल्स रॉयस घोस्ट की कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू होती है। टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 7.95 करोड़ रुपये है। वीडियो में देखी गई नई पेट्रा गोल्ड रोल्स रॉयस घोस्ट एक ट्रैफिक सिग्नल को पार करती है।

इसे रात में एक बिल्डिंग से निकलते हुए भी देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई जनरेशन सुपर लग्जरी कार को साल को 2020 में लॉन्च किया गया था, इसका EWB वेरिएंट अब अंबानी के गैराज की शोभा बढ़ा रहा है। एक्सटेंडेड व्हीलबेस वेरिएंट को स्टैंडर्ड V12 वेरिएंट में भी पेश किया जाता है।


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.