scriptAuto Expo 2018 : टाटा लॉन्च करेगी ये 7 नई कारें | New Tata car launches at Auto Expo 2018 | Patrika News

Auto Expo 2018 : टाटा लॉन्च करेगी ये 7 नई कारें

Published: Jan 14, 2018 10:29:21 am

Submitted by:

Anil Kumar

Auto Expo 2018 में टाटा मोटर्स अपनी कई सारी नई कारें लॉन्च कर रही है

Tata Tiago

ऑटो एक्सपो 2018 Auto Expo 2018 का फरवरी माह में शुरू होने जा रहा है। भारत में आयोजित होने वाले इस सबसे बड़े कार शो अथवा आॅटो शो में अपनी नई नई कारें लॉन्च करने के लिए भारत समेत दुनियाभर की कंपनियों ने तैयारी कर ली है। इसी बीच भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा भी यहां पर कई लॉन्चेज करने वाली है। खबर है कि इस आॅटो एक्सपो में टाटा की ओर से 7 नई कारें लॉन्च होने जा ही है जो नए फीचर्स और आकर्षक डिजाइन वाली हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन्हीं कारों के बारे में…

 

टाटा नेक्सन एएमटी
टाटा की नेक्सन एसयूवी भारत में पॉपुलर हो चुकी है। अब यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिस्टम के साथ भी आ रही है जिसको ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा रहा है। इसमें एएमटी का आॅप्शन पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में मिलेगा।

 

टाटा टियागो स्पोर्ट
खबर है कि टाटा मोटर्स जल्द ही टियागो स्पोर्ट को भी लॉन्च कर सकती है। इसमें नेक्सन वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। इसमें इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ दिया है।

 

टाटा हैक्सा 4×4
टाटा हैक्सा का ऑटोमैटिक ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट भी आॅटो एक्सपो में उतारा जा रहा है। हैक्सा 4×4 एटी को लॉन्च कर एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ करेगी।

 

टाटा एक्स451
यह टाटा की प्रीमियम हैचबैक है जिसको कोडनेम एक्स451 दिया गया है। इस कार को एडवांस मॉड्यूलर प्लेटफार्म (एएमपी) पर तैयार किया जा रहा है।

 

टाटा क्यू501
यह टाटा की नई एसयूवी कार है जिसको कोडनेम क्यू501 दिया गया है। खबर है टाटा इसको ऑटो एक्सपो 2018 में पेश करेगी। इस कार को हैक्सा के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

 

टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक
टाटा मोटर्स पहले ही ईईएसएल को टियागो इलेक्ट्रिक की 250 यूनिट की डिलीवरी दे चुकी है। टियागो इलेक्ट्रिक 40 पीएस पावर वाली कार है। इसको भी ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है।

 

टाटा टियागो इलेक्ट्रिक
टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को भी आॅटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। यह 85 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर वाली कार है जो 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो