scriptMahindra XUV 500 और Jeep Compass को मात देगी भारत की ये पहली हाइटेक SUV | Tata harrier will beat Mahindra XUV 500 and Jeep Compass | Patrika News

Mahindra XUV 500 और Jeep Compass को मात देगी भारत की ये पहली हाइटेक SUV

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 12:45:56 pm

Submitted by:

Sajan Chauhan

टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) भारत में अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) को 23, जनवरी को लॉन्च करने जा रही है।

Tata Harrier

Mahindra XUV 500 और Jeep Compass को मात देगी भारत की पहली हाइटेक SUV

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) भारत में अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा हैरियर ( tata harrier ) को 23, जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। टाटा मोटर्स अपनी Tata H7X कोडनाम वाली इस एसयूवी का 7 सीटर का वेरिएंट भी इसी साल लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को लैंड रोवर के प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। टाटा की एसयूवी भारत में बहुत पसंद की जाती हैं। यहां हम जानेंगे कि ये एसयूवी कैसी होगी और इसके फीचर्स कैसे होंगे।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की करें तो टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इम्‍पैक्‍ट डि‍जाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा। टाटा हैरियर का व्हीलबेस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसा होगा और ये एसयूवी काफी हद तक प्रॉडक्शन मॉडल जैसी हो सकती है। इस एसयूवी में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। टाटा की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भारत में कई बार देखा गया है। अब देखते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

इन SUV से हो सकता है मुकाबला
इन SUV से हो सकता है मुकाबला भारत में लॉन्च होने के बाद टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो Tata Harrier की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो