scriptभारत में इन 5 कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड, जानिए इनकी खासियत | The most demanded 5 cars in India | Patrika News

भारत में इन 5 कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड, जानिए इनकी खासियत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2018 09:11:14 am

Submitted by:

Priya Singh

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में टॉप 5 में मारुति सुजुकी की ही पांच कारें शामिल हैं।

Maruti Suzuki
दुनिया में कौन नहीं चाहता होगा कि उसके पास अपनी एक कार हो। एक आम इंसान के जीवन का यही सपना होता है कि अपना एक घर और एक कार हो बस फिर समझो जीवन सफल है। भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बहुत तेजी के साथ फैलती जा रही है। घरेलू कंपनियां और बाहरी कंपनियां मिलकर बेहतरीन कारे तैयार कर रही हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहां पर मिडिल क्लास तबके के लोग अधिक हैं तो कार निर्माता कंपनियों को ये ध्यान देना होता है कि सी कारें तैयार की जाएं जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस हो और माइलेज में दमदार हो। आज हम भारत की उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि भारत में सबसे ज्यादा किफायती हैं और बिक्री के मामले में सबसे आगे रही हैं।
ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी ऑल्टो साल 2017 में पहले पायदान पर रही है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल 2,57,732 ऑल्टो बिकी हैं।

स्विफ्ट डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट डिजायर साल 2017 में दूसरे पायदान पर रही है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल 2,25,043 स्विफ्ट डिजायर बिकी हैं।
बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की बलेनो तीसरे पायदान पर रही है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल 2017 में 1,77,209 बलेनो बिकी हैं।

स्विफ्ट भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट चौथे पायदान पर रही है। जानकारी के अनुसार,पिछले साल में 1,67,371 स्विफ्ट बिकी हैं।
वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में पांचवें पायदान पर मारुति सुजुकी की वैगन आर रही है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल में 1,66,814 वैगन आर बिकी हैं।

घरेलू और जापानी कंपनी मारुति सुजुकी की कारें भारत में सबसे ज्यादा किफायती कार होती हैं। इन कारों में कम कीमत के साथ ज्यादा फीचर्स, आकर्षक डिजाइन, मजबूती, अच्छी सर्विस, बेहतरीन माइलेज दी जाती है। जिस कारण भारत के मिडिल क्लास परिवार मारुति सुजुकी की कारों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो