Seat Arona कॉम्पैक्ट एसयूवी फॉक्सवैगन T-Cross का लो कॉस्ट वर्जन हो सकती है, जिसे विकासशील देशों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Seat Arona के बारे में अभी कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं है, लेकिन खबर है कि यह सब-कॉम्पैक्ट सब-4 मीटर एसयूवी ही है। Seat Arona में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 128 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क देगा। Seat Arona में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।