scriptराजनेता को उसकी पसंदीदा Mercedes-Benz में दी गई अंतिम विदाई | Mercedes-Benz has been used as a coffin to bury a politician | Patrika News

राजनेता को उसकी पसंदीदा Mercedes-Benz में दी गई अंतिम विदाई

Published: Apr 19, 2020 02:09:53 pm

Submitted by:

Vineet Singh

एक वाकया साउथ अफ्रीका से सामने आया है जहां पर एक राजनेता को उसकी मृत्यु के बाद उसी की मर्सिडीज बेंज कार के अंदर दफनाया गया। इस राजनेता का नाम शेकेडी पितसो है।

Mercedes-Benz has been used as a coffin to bury a politician

Mercedes-Benz has been used as a coffin to bury a politician

नई दिल्ली: हर किसी के जीवन में ऐसी कई सारी चीजें होती हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा प्यारी होती हैं।‌ यह चीजें कुछ भी हो सकती हैं चाहे वह इंसान हो, जानवर हो या कोई निर्जीव वस्तु। आपको बता दें कि कई बार लोगों को इन चीजों से इतना प्यार होता है कि वह हर वक्त इन्हें अपने पास रखना चाहता।

ऐसा ही एक वाकया साउथ अफ्रीका से सामने आया है जहां पर एक राजनेता को उसकी मृत्यु के बाद उसी की मर्सिडीज बेंज कार के अंदर दफनाया गया। इस राजनेता का नाम शेकेडी पितसो है।

जानकारी के मुताबिक इस राजनेता को उसकी चहेती मर्सिडीज कार में बैठाया गया और फिर दफना दिया गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक राजनेता को अपनी mercedes-benz कार इतनी पसंद थी कि वह हर बार इसी में सफर करते थे और मृत्यु के बाद भी उन्हें इसी कार में अंतिम विदाई दी गई।

राजनेता ने मृत्यु से पहले अपने परिवार से इसी कार में दफनाने की अंतिम इच्छा जताई थी जिसे उनके परिवार ने मान लिया और उनकी मृत्यु के बाद ताबूत की जगह पर इस कार को इस्तेमाल किया।

जानकारी के मुताबिक यह 1990 मॉडल की ई 500 mercedes-benz थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी शख्स को उसी की कार में दफनाया गया है। इससे पहले भी कई बार लोगों ने कार में दफन होने की अंतिम इच्छा जताई है और उन्हें अपनी कार में ही अंतिम विदाई भी दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो