scriptआॅटो एक्सपो 2018 में ये 5 कारें रही सबसे ज्यादा पॉपुलर, जानें खास खूबी | Patrika News
कार रिव्‍यूज

आॅटो एक्सपो 2018 में ये 5 कारें रही सबसे ज्यादा पॉपुलर, जानें खास खूबी

5 Photos
6 years ago
1/5

आॅटो एक्सपो 2018 में वैसे तो बहुत आॅटोमोबाइल कंपनियां शिरकत की और अपनी नई—नई कारों को शोकेस और लॉन्च किया है। लेकिन इन सबके बीच वे ही कारें सबसे ज्यादा चर्चा में रही है जिनका काफी समय से बेसब्री से इतंजार किया जा रहा था। इस आर्टिकल में हम उन्हीं कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चित रही। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मारुति सुजुकी की पॉपुरल हैचबैक कार स्विफ्ट का। कंपनी ने स्विफ्ट के थर्ड जेनरेशन मॉडल को इस आॅटो में लॉन्च कर दिया। इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख है। मारुति ने नई स्विफ्ट की चौड़ाई और व्हीलबेस को बढ़ाया गया है। केबिन में भी पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पेस दिया गया है।

2/5

Toyota Yaris: टोयोटा की यारिस कार को आॅटो एक्सपो में काफी पसंद किया गया। कंपनी ने इस इवेेंट में यारिस को लॉन्च कर दिया है। यह कार इस साल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अपने सेगमेंट में यारिस को होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज और ह्युंदई वरना से चुनौती मिलने वाली है।

3/5

Hyundai Elite i20 Facelift: ह्युंडई मोटर इंडि‍या ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार एलीट आई20 के फेसलि‍फ्ट वर्जन को आॅटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया। नई एलीट आई20 के एक्‍सटीरि‍यर और इंटीरि‍यर दोनों में बदलाव कि‍ए गए हैं। कंपनी ने इसके पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 5,34,900 रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 673,000 रुपए रखी है।

4/5

Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया ने आॅटो महाकुंभ में अपनी नई अमेज कार का सबकाम्पैक्ट सेडान वर्जन पेश किया। इसका स्टाइलिश लुक लोगों को काफी पसंद आया। कंपनी का कहना है कि यह इस साल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। सेकंड जनेरशन अमेज पूरी तरह नई बोल्ड डिज़ाइन, खूबसूरत इंटीरियर, अधिक कार्यकुशल पावरट्रेन, राइड परफॉरमेंस और शानदार ड्राइविंग डायनमिक की खूबियों से लैस है।

5/5

Honda CRV and Civic: होंडा ने ऑटो एक्‍सपो 2018 में 5th जनरेशन होंडा सीआरवी और 10th जनरेशन होंडा सिविक को भी शोकेस किया। बताया जा रहा है कि भारत में ये दोनों मॉडल भी 2018-19 में ही लॉन्‍च होंगे। होंडा सीआरवी का अभी तक पेट्रोल वर्जन मौजूद था, लेकिन अब इसे डीजल वर्जन में लॉन्‍च किया जाएगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.