scriptविदेश में उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति के लिए सरकार ने मांगे आवेदन | SC Students are invited select abroad for higher education | Patrika News

विदेश में उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति के लिए सरकार ने मांगे आवेदन

Published: Jan 16, 2016 12:00:00 am

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में कुल 50 विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जानी है। इनमें से 13 विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जा चुकी हैं।

Scholarship

Scholarship

भोपाल। मध्यप्रदेश में अनुसूचित-जाति के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में कुल 50 विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जानी है। इनमें से 13 विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जा चुकी हैं।

छात्रवृत्ति के लिए शोध उपाधि की छात्रवृत्ति की पात्रता अनुसार आवेदक का स्नोातकोत्तर परीक्षा में प्रथम श्रेणी या 60 प्रतिशत अंक के साथ या उसके समतुल्य ग्रेड में उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अध्यापन, शोध, व्यवसायिक अनुभव या एम. फिल उपाधि हो।

स्नाातकोत्तर उपाधि के लिए आवेदक को स्नाातक उपाधि में प्रथम श्रेणी अथवा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ या उसके समतुल्य ग्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक के लिए यह भी जरूरी है कि उसकी आयु 35 वर्ष से कम हो। इसमें विशेष प्रकरणों में समिति 10 वर्ष तक आयु सीमा शिथिल कर सकेगी।

आवेदक की सभी स्रोत से कुल वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। न्यूनतम आय वाले को प्राथमिकता मिलेगी। माता-पिता अथवा अभिभावक के एक से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति की पात्रता नहीं होगी। एक अभ्यर्थी को एक ही बार छात्रवृत्ति की पात्रता होगी। पीएचडी और स्नातकोत्तर उपाधि के लिए अवधि 2 वर्ष की है। छात्रवृत्ति की अवधि पाठ्यक्रम अनुसार मान्य की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो