scriptAim Is That No Game In The Country Should Be Completed Without Players | देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन | Patrika News

देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन

locationचाईबासाPublished: Oct 12, 2023 08:50:12 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

हम इसका दायरा 5 से बढ़ा कर 7 जिले करने वाले हैं। समारोह में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 48 प्रशिक्षकों से अधिक के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप वितरण की गई।

देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन
देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज जिस प्रकार से यह स्टेडियम सजा है, जिस तरह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद हैं, जिस उद्देश्य के लिए यह परिसर और स्टेडियम बना है, आज का यह समारोह इस परिसर और स्टेडियम का वास्तविक शोभा बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी परिकल्पना है कि इस तरह का आयोजन यहां लगातार होता रहे, ताकि इसका संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हमारी सरकार इसी परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा न हो। हर खेल में हमारे झारखंड के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में देश और राज्य का नाम रोशन करें।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.