चाईबासाPublished: Sep 02, 2023 06:11:35 pm
Devkumar Singodiya
ट्रक के पीछे मारी जोरदार टक्कर
बस के ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना
सड़क पर शीशे के टुकड़े, यात्रियों का सामान फैला
रांची. झारखंड में गिरिडीह के जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस सवार 18 लोग घायल हो गए। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में हाहाकार मच गया। बाद में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।