scriptशादी के बाद घर लौट रहे थे दुल्हा-दुल्हन, नदी ने कार सहित निंगल लिया! | Car With Groom And Bride Groom Drown In Malay River Palamu Jharkhand | Patrika News

शादी के बाद घर लौट रहे थे दुल्हा-दुल्हन, नदी ने कार सहित निंगल लिया!

locationचाईबासाPublished: Jun 21, 2020 06:23:07 pm

Submitted by:

Prateek

जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाले दुल्हा—दुल्हन को (Car With Groom And Bride Groom Drown In Malay River Palamu Jharkhand( (Jharkhand News) (Chaibasa News) (Palamu News)…
 

शादी के बाद घर लौट रहे थे दुल्हा-दुल्हन, नदी ने कार सहित निंगल लिया!

शादी के बाद घर लौट रहे थे दुल्हा-दुल्हन, नदी ने कार सहित निंगल लिया!

चाईबासा,पलामू: शादी करने के पश्चात एक साथ जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाले दुल्हा—दुल्हन को बड़े हादसे का सामना करना पड़ा। घर लौटते समय गाड़ी जैसे ही पुल पर आई नदी के पानी में उछाल आ गया। इससे कार सवारियों सहित ही नदी में बह गई।


यह भी पढ़ें

Tiktok पर सिंघम स्टाइल में वीडियो अपलोड करने वाले को तलाश रही पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

यह घटना झारखंड के पलामू जिले की है। जिले के राजहरा में रहने वाले दिग्विजय सिंह की शादी लातेहार निवासी खुशबू कुमारी के साथ हुई। शनिवार को सतबरवा के राधा—कृष्ण मंदिर में यह आयोजन हुआ। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हा—दुल्हन समेत पांच लोग कार में घर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें

Father’s Day 2020: महंगे Gifts की जरूरत नहीं, इन हैंडमेड तोहफे से भी खुश हो जाएंगे ‘पापा जी’

इसी बीच सतबरवा थाना क्षेत्र के झरियवा-खामडीह के पास पहुंची। यहां पुल के नीचे से मलय नदी बह रही थी। ड्राइवर ने देखा कि नदी का बहाव कम है तो वह गाड़ी को पुल पर से ले जाने लगा। इसी बीच नदी में उफान आ गया। कार पानी में बहती चली गई।

यह भी पढ़ें

पहले कुंवारी बताकर की शादी, फिर पैसे लेकर भागने लगी तीन बच्चों की मां, यूं खुली पोल

गनिमत रही कि इस दौरान आसपास के लोग वहां मौजूद थे। जो लोग तैरना जानते थे वह तुरंत नदी में कूदे। इन लोगों ने सभी को कार से बाहर निकालकर सकुशल किनारे तक पहुंचाया। इसके बाद कार पानी में बहने लगी तो उसे रस्सियों के बांधकर बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हा—दुल्हन ने स्थानीय लोगों का धन्यावाद किया।

ट्रेंडिंग वीडियो