चाईबासाPublished: Aug 27, 2023 01:37:56 am
Devkumar Singodiya
मुख्यमंत्री पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया
भाजपा सरकार को विकास की सरकार बताया दुमका
झारखंड. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर ओछी राजनीति करना बंद करे। मरांडी शनिवार को संकल्प यात्रा के क्रम में झारखंड की उप राजधानी दुमका विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झामुमो और हेमंत सरकार पर प्रहार किया और कहा कि कंपनी के नाम पर ओछी राजनीति करना झामुमो बंद करे। उन्होंने कहा कि झामुमो को प्रेसवार्ता आयोजित करने की क्या जरूरत है, प्रेसवार्ता तो विपक्ष के लोग करते हैं। उनकी तो सरकार है, पुलिस प्रशासन है। वे सीधे कार्रवाई करें। प्राथमिकी दर्ज कराएं और जिसने विधि विरुद्ध काम किया है, अपराध किया है उसकी संपत्ति जब्त करें।