चाईबासाPublished: Sep 05, 2023 12:32:47 am
Devkumar Singodiya
14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता
मेजबान झारखंड ओवरऑल चैंपियन
रांची. ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में खेल गांव रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में मेजबान झारखंड ओवरऑल चैंपियन बनी। आंध्र प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर एवं उड़ीसा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बेस्ट डिसिप्लिन टीम अवार्ड ओडिशा को तथा बेस्ट परफॉर्मेंस टीम अवार्ड सिक्किम को मिला।