scriptJubilee Celebrations Will Prove To Be A Milestone For Tribals: Soren | आदिवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जयंती समारोह: हेमन्त सोरेन | Patrika News

आदिवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जयंती समारोह: हेमन्त सोरेन

locationचाईबासाPublished: Nov 15, 2023 06:42:26 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव-2023
प्रधानमंत्री ने किया 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
प्रधानमंत्री कमजोर जनजातीय समूह मिशन में ₹24 हजार करोड़ व्यय होगा

आदिवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जयंती समारोह: हेमन्त सोरेन
आदिवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जयंती समारोह: हेमन्त सोरेन

खूंटी/रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु आगमन एवं कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश को जोड़ेगा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव-2023 के खूंटी में आयोजित जनसभा में कहा कि उलिहातू की इस पावन भूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आये हैं। आशा और उम्मीद है कि आज के कार्यक्रम से आदिवासी समाज आगे बढेगा। प्रधानमंत्री का जो संदेश होगा वह आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिरसा मुंडा पूरे देश के आदिवासियों के भगवान हैं। झारखण्ड हमेशा से वीरों की भूमि रही है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधानमंत्री ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में देखा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.