scriptबड़ा नक्सली हमला नाकाम, सुरक्षाबलों के जवान थे निशाना, IED बरामद | West Singhbhum Police And CRPF Seized 40 IED | Patrika News

बड़ा नक्सली हमला नाकाम, सुरक्षाबलों के जवान थे निशाना, IED बरामद

locationचाईबासाPublished: Jun 12, 2020 09:12:52 pm

Submitted by:

Prateek

यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि (West Singhbhum Police And CRPF Seized 40 IED) (Jharkhand News) (Chaibasa News) (West Singhbhum News)…

बड़ा नक्सली हमला नाकाम, सुरक्षाबलों के जवान थे निशाना, IED बरामद

बड़ा नक्सली हमला नाकाम, सुरक्षाबलों के जवान थे निशाना, IED बरामद

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान पर निकले सुरक्षाबलों के जवानों ने 40 आईईडी बम बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें

शख्स ने मंगाया था 300 रुपए का स्किन लोशन, Amazon ने भेज दिया 19 हज़ार के ईयरबड


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जिले के कुईड़ा से हाथीबुरू के जंगलों में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को यहां तलाशी अभियान चलाया। तभी बड़ी मात्रा में यह विस्फोटक (आईईडी) बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें

COVID-19: के 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा केस, 3 लाख के करीब हुई Coronavirus मरीजों की संख्या

यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के लिए ही नक्सलियों ने यह आईईडी बिछा रखी थी। कोई अनहोनी होने से पहले सुरक्षाबलों के जवानों ने इसे बरामद कर लिया। खबर लिखे जाने तक नक्सलियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर : हंदवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकी गिरफ्तार, 200 करोड़ के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़

महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार…

इधर बिहार के औरंगाबाद जिले में हार्डकोर नक्सली पुष्पा उर्फ गोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुष्पा रामसूचित भोक्ता की बेटी है। वह इंसास रायफल लेकर नक्सली संतोष यादव के साथ सरेआम घूमती पाई गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो