scriptसुधांशु सेठ व अश्विनी त्रिपाठी का नामांकन खारिज, स्वामी रूपेश्वरानंद भी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव | 13 Nomination Rejected against Dr Mahendra Nath Pandey | Patrika News

सुधांशु सेठ व अश्विनी त्रिपाठी का नामांकन खारिज, स्वामी रूपेश्वरानंद भी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

locationचंदौलीPublished: May 01, 2019 12:39:38 pm

अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अखिलेश यादव, मनोज सिन्हा व महेन्द्रनाथ पाण्डेय जैसे दिग्गजों के लिये डाले जाने हैं वोट।

Lok Sabha Election 2019

लोकसभा चुनाव 2019

चंदौली . नरेन्द्र मोदी, समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय की किस्मत का फैसला होना है। पूर्वांचल की ज्यादातर सीटों में इसी चरण में मतदान होना है, जिनमें बनारस, आजमगढ़, गाजीपुर और चंदौली जैसी महत्वपूर्ण सीट भी है। इस चरण के लिये नामांकन करने वाले सुधांशु सेठ, अश्विनी त्रिपाठी और स्वामी रूपेश्वरानंद चुनाव से बाहर हो गए हैं। तीनों का नामांकन खारिज कर दिया गया है।
चंदौली लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुकामले में ये तीनों ही प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सुधांशु सेठ जनहित किसान पार्टी, अश्विनी त्रिपाठी जन संघ पार्टी और स्वामी रूपेश्वरानंद भारत कल्याण पार्टी के टिकट र मैदान में थे। इनके साथ ही चंदौली लोकसभा में 26 नामांकन में से 13 खारिज कर दिया गया।
अब मैदान में प्रमुख रूप से बीजेपी के डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय, गठबंधन से सपा के संजय सिंह चौहान व कांग्रेस गठबंधन से जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा समेत 13 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुकाबला उन्हीं के बीच होगा।
ये लड़ सकेंगे चुनाव

1- महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी ।
2- संजय सिंह चौहान समाजवादी पार्टी ।
3- अर्जुन पाण्डेय – अतुल्य भारत पार्टी ।
4- रामगोविन्द -सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ।
5- शिवकन्या कुशवाहा- जन अधिकार पार्टी ।
6- शिवरात्री प्रथ्वीराज – जनशक्ति पार्टी ।
7- महेन्द्र प्रताप सिंह- अल हिन्द पार्टी ।
8- महेन्द्र यादव – प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ।
9- राजेश विश्वकर्मा मौलिक अधिकार पार्टी ।
10- ब्यासमुनी – कांशीराम बहुजन दल ।
11- कृष्ण प्रताप सिंह – समग्र उत्थान पार्टी ।
12- लियाकत अली- निर्दल ।
13- जंगबहादुर – भारतीय मानव समाज पार्टी ।
इनका नामांकन हुआ खारिज

1- मुतुन्जय – अतुल्य भारत पार्टी ।
2- लक्ष्मी नारायण – जनता राज पार्टी ।
3- स्वामी रूपेश्वरानन्द – भारत कल्याण पार्टी ।
4- सुभाषचंद्र – प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ।
5- सुधांशु सेठ – जनहित किसान पार्टी।
6- ओमप्रकाश गुप्ता – लोक दल पार्टी ।
7- कैलाश – कम्युनिस्ट मार्क्सवादी लेनिवादी रेड स्टार पार्टी
8- राम दुलार – समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी
9- रामलोचन प्रसाद – बहुजन आवाम पार्टी
10- अश्वनी त्रिपाठी – जन संघ पार्टी
11- राजकुमार – निर्दल
12- सन्तोष कुमार गुप्ता– निर्दल
13- शैलेश – निर्दल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो