scriptसपा के इस नेता ने दी थी माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को मात, पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बढ़ाया कद | Akhilesh Yadav give big responsibility to Manoj Singh W before Chunav | Patrika News

सपा के इस नेता ने दी थी माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को मात, पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बढ़ाया कद

locationचंदौलीPublished: May 02, 2019 03:15:41 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सपाइयों में खुशी की लहर, पूर्व विधायक ने सपा सुप्रिमो को सोशल मीडिया के माध्यम से दिया धन्यवाद

Manoj Sinha W

Manoj Sinha W

चंदौली. लोकसभा चुनाव के नजदीक आ गया है। लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से जिले में विरोध पर लगाम लगाने के लिए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने पूर्व सपा विधायक को सपा का राष्ट्रीय सचिव बना दिया है। सैयदराजा से पूर्व सपा विधायक(2012-2017) मनोज सिंह W को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद दिया है। जिससे सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक ने सपा सुप्रिमो को सोशल मीडिया के माध्यम से दिया धन्यवाद ।
जानिए कौन है मनोज सिंह डब्ल्यू
2012 विधानसभा चुनाव में मनोज सिंह डब्ल्यू ने निर्दल लड़कर सैयदराजा सीट से बृजेश सिंह को चुनाव हरा दिया था। इसके बाद ही मनोज सपा में अखिलेश के चहेते बन गए। उस समय बृजेश के पास जहां 10 करोड़ 32 लाख 77 हजार 986 रुपए की संपत्ति थी। वहीं, मनोज के पास 1 करोड़ 21 लाख 04 हजार 485 रुपए। 10 गुना संपत्ति के बावजूद डॉन को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी बृजेश और मनोज मे राजनीति द्दवंद चलता रहा। 2016 में जब एमएलसी के चुनाव हुए तो जेल में बंद बृजेश सिंह ने बनारस सीट से नामांकन कर दिया। बृजेश के खिलाफ मनोज ने अपनी बहन को मीना सिंह को मैदान में उतार दिया। सपा ने मीना को उम्मीदवार बनाया। हालांकि मीना को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
BY- Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो