scriptकश्मीर बवाल में फंसे चंदौली के अमरनाथ यात्री | Amarnath yatri from Chandauli is in trouble in Kashmir | Patrika News

कश्मीर बवाल में फंसे चंदौली के अमरनाथ यात्री

locationचंदौलीPublished: Jul 11, 2016 10:27:00 am

आतंकी बुरहान बानी की मौत के बाद बिगड़े घाटी के हालात के चलते रोके गए यात्री, 80 किमी दूर संगम हौली में सेना के कैम्प में रोके गए हैं चंदौली के यात्री, परिजन परेशान

Amarnath yatri in trouble

Amarnath yatri in trouble

चंदौली. कश्मीर में आतंकी घटना के बाद जनपद के अमरनाथ यात्री भी फंस गए हैं। मंदिर के दर्शन पर रोक लग जाने से यात्रियों को लगभग 80 किमी दूर संगम हौली कैंप में रोका गया है इसकी जानकारी होने पर अमरनाथ यात्रियों के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। पूरे दिन परिजन मोबाइल पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेने में जुटे हैं।

बता दें कि जनपद के सकलडीहा कस्बा के 20 लोगों की टोली बीते एक जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे अमरनाथ दर्शन के लिए मंदिर से करीब 80 किमी दूर सेना के कैंप संगम हौली कैंप में सभी को रोक दिया गया। आतंकी बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसा की वजह से दर्शन पर शनिवार को रोक लगा दी गई है।

अमरनाथ यात्रा में 20 साथियो के साथ गए सोनू, कालीचरण, संजय, संतोष, कुलदीप, विजय, रामलाल आदि ने बताया कि किसी भी दर्शनार्थियों को यात्रा के लिए जाने नहीं दिया जा रहा है सेना के कैंप में ही सभी ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सेना की तरफ से भोजन पानी कंबल आदि की व्यवस्था की गई है।

यात्रा में जाने की छूट पता नहीं कब तक मिलेगी। उधर बबुरी कस्बे से गए बिहारीलाल, ब्रिजलाल, राकेश, अजय समेत 70 लोगों की टोली अमरनाथ यात्रा पर गई है। इन लोगों को भी संगम हौली कैप पर रोक दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो