scriptइस बीजेपी महिला नेता का बयान, नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मिले फांसी की सजा | Bjp leader Darshana Singh statement on unnao and kathua gangrape case | Patrika News

इस बीजेपी महिला नेता का बयान, नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मिले फांसी की सजा

locationचंदौलीPublished: Apr 14, 2018 12:34:16 pm

Gangrape case: बीजेपी महिला नेता ने कहा, नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मिले फांसी की सजा

Bjp leader Darshana Singh statement on unnao and kathua gangrape case

इस बीजेपी महिला नेता का बयान, नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मिले फांसी की सजा

चंदौली. उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले में बीजेपी की महिला नेता का बयान सामने आया है। बीजेपी की महिला नेता नाबालिगों के साथ दुष्कर्म पर फांसी की सजा की मांग के समर्थन में सामने आईं हैं। बता दें कि, यूपी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि, नाबालिगों को साथ रेप करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
कल यानि शुक्रवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप जैसे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी थी। उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले पर इनका कहना था कि, हमारी सरकार पाक्सो एक्ट में बदलाव करने की सोच रही है। जल्द की इस कानून को संसोधन पर काम किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी साफ तौर पर कह दिया कि, ऐसी घटानाओं में अगर पीड़िता की उम्र 12 साल से काम हो तो दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
input संतोष जायसवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो