scriptभाजपा विधायक साधना सिंह ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, कहा विकास कार्यों में आयेगी और तेजी | bjp mla sadhana singh review developmet in chandauli | Patrika News

भाजपा विधायक साधना सिंह ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, कहा विकास कार्यों में आयेगी और तेजी

locationचंदौलीPublished: Aug 17, 2019 09:54:46 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

1998 से बबुरी को विकासखंड बनाने हेतु बबुरी ब्लॉक संघर्ष समिति के नेतृत्व में जनता मांग कर रही थी

up news

भाजपा विधायक साधना सिंह ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, कहा विकास कार्यों में आयेगी और तेजी

चंदौली. विगत कई वर्षों से सदर तहसील के बबुरी को ब्लॉक बनाने के लिए ब्लॉक संघर्ष समिति का संघर्ष अब रंग ला रहा है, शनिवार को स्थानीय विधायक साधना सिंह ने जिला के आला अधिकारियों को साथ लेकर भवन बनाने के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। बताते चलें कि सन 1998 से बबुरी को विकासखंड बनाने हेतु बबुरी ब्लॉक संघर्ष समिति के नेतृत्व में जनता मांग कर रही थी उस समय बबुरी को विकास खंड बनाने की औपचारिकता लगभग पूर्ण हो गई थी।
लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पिछले सपा सरकार में जब ब्लॉक संघर्ष समिति के संयोजक कालिदास त्रिपाठी को बनाया गया तो उन्होंने बबुरी को ब्लॉक बनाने की मुहिम को गति प्रदान करते हुए ब्लॉक बनाने की फाइल जो विगत वर्षो से लंबित पड़ी थी उस पर कार्य करना प्रारंभ किया लेकिन तत्कालीन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया वर्तमान सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनने के बाद जनपद में दो विकासखंड बनाने के लिए शासन को पत्र भेजा।
शासन द्वारा जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बबुरी में विकासखंड बनाने हेतु जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा इसी कड़ी में शनिवार को जिला विकास अधिकारी पद्म कांत शुक्ला सदर तहसील दार फूलचंद यादव ने स्थानीय विधायक साधना सिंह के साथ आकर प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया रकबा नंबर 671, 72, 73, 74, 75, 76 कुल रकबा लगभग 3 एकड़ को चिन्हित किया गया जोकि पीडब्ल्यूडी के अधीन आता है। निरीक्षण करने के बाद जिला विकास अधिकारी चन्दौली ने कहा कि 2 दिनों में शासन को उक्त रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। विधायक साधना सिंह ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ही बबुरी को विकासखंड बनाने की कवायद पूर्ण हो जाएगी नवसृजित विकासखंड के अंतर्गत 54 ग्राम सभाएं आएंगी इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ जिला पंचायत सदस्य सूर्य मुनि तिवारी बसंत लाल गुप्ता पुष्पराज सिंह दिनेश जायसवाल राजनारायण जायसवाल पंकज जायसवाल रवि पाठक आशीष तिवारी संजय सिंह बलदाऊ तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो