scriptप्रियंका गांधी के माल्यार्पण करने के बाद, BJP कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोयी शास्त्री प्रतिमा | BJP workers washed shastri Statue with gangajal after Priyanka Gandhi | Patrika News

प्रियंका गांधी के माल्यार्पण करने के बाद, BJP कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोयी शास्त्री प्रतिमा

locationचंदौलीPublished: Mar 20, 2019 03:18:58 pm

मोदी के गढ़ वाराणसी का दौरा शुरू करने से पहले राम नगर पहुंची थीं प्रियंका।
प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गयीं, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल और कांग्रेस के खिला नारा लगाने पर BJP कार्यकर्ताओं को धुना
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के जाने के बाद जमकर बवाल काटा, निकाला जुलूस।

Priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

चंदौली . लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्वांचल में कांग्रेस को लड़ाई में लाने के लिये इलाहाबाद से भदोही और मिर्जापुर होते हुए प्रियंका गांधी नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची हैं। उन्होंने अपना वाराणसी दौरा गंगा पार राम नगर में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन करने पहुंचीं। उन्होंने वहां शास्त्री जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें नमन और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके माल्यार्पण कर निकलने के बाद वहां भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और शास्त्री जी की प्रतिमा को गंगा जल से धोया।
 

इसके पहले कोई बीजपी कार्यकर्ता शास्त्री जी की प्रतिमा के पास पहुंचा और वहां राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए और मोदी जिंदाबाद कहा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पीट दिया। इसके बाद कांग्रेस का काफिला वहां से रवाना हो गया। अपने साथी की पिटायी की खबर मिली तो वहां थोड़ी ही देर बाद बड़ी तादाद में भाजपाई इकट्ठ हो गए। वहां उन्हें जब कोई कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं मिला तो उन लोगों ने फिर जमकर नारेबाजी की जुलूस की शक्ल में वहां भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी उनकी नोंक-झोंक हुई। पुलिस ने कहा कि आप लोग तहरीर दीजिये हम मुकदमा दर्ज करेंगे। पर उस समय तहरीर नहीं मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो