scriptजब नामांकन के दौरान हुआ महेन्द्रनाथ पाण्डेय और कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी शिवकन्या का आमना-सामना | Congress Ally Candidate Shivkanya Meet Mahendranath Pandey Nomination | Patrika News

जब नामांकन के दौरान हुआ महेन्द्रनाथ पाण्डेय और कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी शिवकन्या का आमना-सामना

locationचंदौलीPublished: Apr 27, 2019 03:18:00 pm

नामांकन के दौरान भाजपा के महेन्द्रनाथ पाण्डेय का कांग्रेस गठबंधन की शिवकन्या कुशवाहा से हुआ सामना
नामांकन कर निकल रहे डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय को देखते ही बाबू सिंह कुशवाहा ने उन्हें गाड़ी से उतार लिया।
अजपा प्रतयाशी पत्नी शिवकन्या कुशवाहा से कराया डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय का परिचय।

Mahendranath Pandey Shivkanya Kushvaha

महेन्द्रनाथ पाण्डेय शिवकन्या कुशवाहा

चंदौली. 2019 के लोकसभा चुनाव में कई ऐसे दिलचस्प किस्से भी सामने आ रहे हैं जो अब की राजनीति में कम ही मिलते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय के नामांकन के दौरान। वो अपना नामांकन कर वापस निकल रहे थे और उसी दौरान कांग्रेस गठबंधन के जअपा दल से प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा नामांकन के लिये जा रही थीं। कुशवाहा ने तत्काल बढ़कर तकरीबन गाड़ी में बैठ चुके महेन्द्रनाथ पाण्डेय को उतार और अपनी पत्नी व उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहीं शिवकन्या से उनका परिचय कराया। इसके बाद उन लोगों ने साथ फोटो भी खिंचायी।
24 अप्रैल को पहले ही नामांकन कर चुके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय 26 अप्रैल को दोबारा अपना नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने पहले ही तीन सेट में पर्चा दाखिल कर चुके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने फिर एक सेट में नामांकन किया। वह नामांकन कर निकले और जाकर कार में बैठ गए। इसी दौरान अपनी पत्नी का नामांकन कराने पहुंचे बाबू सिंह कुशवाहा ने उन्हें देखा तो कार से उतारा और अपनी पत्नी से मुलाकात करायी। इस राजनीतिक औपचारिकता को देखकर वहां मौजूद सभी लोग चकित थे।
By Santosh jaiswal

Mahendranath Pandey Shivkanya Kushvaha

ट्रेंडिंग वीडियो