scriptचंदौली में दिलचस्प लड़ाई जारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बनायी हुई बढ़त | Dr Mahendranath pandey take lead in Chandauli lok sabha seat 2019 | Patrika News

चंदौली में दिलचस्प लड़ाई जारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बनायी हुई बढ़त

locationचंदौलीPublished: May 23, 2019 12:24:22 pm

Submitted by:

Devesh Singh

गठबंधन प्रत्याशी ने दी है टक्कर, जानिए क्या है कहानी

Dr Mahendranath pandey

Dr Mahendranath pandey

वाराणसी. चंदौली संसदीय सीट पर दिलचस्प लड़ाई जारी है। मतगणना के बाद लगातार रूझान आ रहे हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने वहां से बढ़त बनायी हुई है। बढ़त कभी कम हो रही है तो कभी बढ़ जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को महागठबंधन प्रत्याशी संजय चौहान ने टक्कर दी है।

कांग्रेस से गठबंधन करके बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा भी मैदान में है जिनकी स्थिति बहुत खराब है। बीजेपी के लिए चंदौली सीट का परिणाम भी बहुत महत्व रखता है। बीजेपी के लिए चंदौली सीट को लेकर एक राहत भरी बात यह भी है चंदौली संसदीय सीट की दो विधानसभा बनारस में पड़ती है जिसका सबसे अधिक फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है जिसकी मुख्य वजह बनारस से पीएम नरेन्द्र मोदी का सांसद होना है। चुनाव परिणाम आने में अभी काफी समय है लेकिन जिस तरह से चंदौली में विभिन्न प्रत्याशियों के बीच लड़ाई हो रही है उससे चुनाव परिणाम दिलचस्प हो गया है।
बीजेपी के डा.महेन्द्रनाथ पांडेय-182818
गठबंधन से संजय चौहान-141861
बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा-6648
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो