scriptशराब के नशे में विवाद के बाद चली गोली, फायरिंग में बच्चा घायल, इलाके में तनाव | Eight year child injured in Firing in Up chandauli | Patrika News

शराब के नशे में विवाद के बाद चली गोली, फायरिंग में बच्चा घायल, इलाके में तनाव

locationचंदौलीPublished: Jan 01, 2020 08:53:09 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की घटना

firing.jpg

फायरिंग

चंदौली. इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी में एक पक्ष की ओर से कट्टे द्वारा चली गोली से किशुन सिंह 8 वर्ष घायल हो गया। गोली उसे दाहिने पैर में लगी है। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्राम प्रधान रेनू सिंह के देवर शैलेश सिंह बुधवार की शाम गांव में ही एक किराना की दुकान पर गए थे। वहीं पर मौजूद हरिवंश सिंह के पुत्र भानु सिंह एवं चन्द्रशेखर सिंह के पुत्र बंटी सिंह से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच शैलेश सिंह गुस्से में आकर पास में लिए अवैध कट्टे से गोली चला दी। दुर्भाग्यवश गोली दुकान पर मौजूद विवेक कुमार सिंह का पुत्र किशन सिंह 8 वर्ष के पैर में लग गई। और वह छटपटाने लगा, तब तक गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। जिस पर उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी राम उजागीर के अनुसार शैलेश सिंह ने खुद फोन कर गोली चलने की घटना से उन्हें अवगत कराया। शैलेश सिंह ने पुलिस को बताया कि गोली दुकान पर मौजूद किसी दूसरे व्यक्ति ने चलाया। जबकि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। वही घायल किशन के पिता विवेक कुमार सिंह का कहना है कि गोली शैलेश सिंह ने ही चलाई है। दोनों तरफ के आरोपों के बीच एडिशनल एसपी मामले की छानबीन करने के लिए अभी तक गांव में ही मौजूद है।
BY- SANTOSH JAISWAL

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो