scriptपूर्व प्रमुख व भाजपा नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर | Former block pramukh bjp leader dies | Patrika News

पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

locationचंदौलीPublished: May 12, 2020 09:19:32 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट पर उनका अन्तिम दाह संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अरविंद राजभर ने पिता को मुखाग्नि दी।

bjp111.jpg

BJP

चंदौली. सकलडीहा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता शशिकांत राजभर का सोमवार की देर रात लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर शुभ चिंतक और परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट पर उनका अन्तिम दाह संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अरविंद राजभर ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर कई भाजपा नेता सहित अन्य दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया।
ये भी पढ़ें- यूपी में 3613 कोरोना संक्रमित, केवल मई माह में हुई 40 मौतें, इन जिलों में आए नए मामले सामने

विदित हो कि शशिकांत राजभर ने सकलडीहा ब्लाक से 2010 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता। इसके बाद 2012 में पुनः विधान सभा भाजपा के टिकट पर लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के दिग्गज नेताओं के आशीर्वाद के कारण शशिकांत सदैव सुर्खियों में रहते थे। वह लम्बे समय से बीमार थे, इस कारण उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। लेकिन लॉक डाउन के कारण वह वाराणसी के हेरिटेज में अपना इलाज करवा रहे थे। सोमवार की देर रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। वाराणसी जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पत्नी प्रभावती देवी पुत्र अरविंद राजभर, धर्मराज राजभर सहित परिजन में मातम का माहौल है। उनकी मौत से मर्माहत लोगों का जमावड़ा मंगलवार को उनके पैतृक गांव दुदौली उमड़ पड़ा था।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता शशिकांत राजभर की अचानक मौत की खबर लगते ही भाजपा सहित जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सैदराजा विधायक सुशील सिंह, विधायक साधना सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य चाखन यादव, विजेन्द्र यादव, महेन्द्र राजभर, ग्राम प्रधान बजरंगी राम ,रामअधार गुप्त, सत्यप्रकाश सिंह, रमाशंकर खरवार ने शोक संवेदना व्यक्त की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो