scriptतेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर एक बार फिर सहमे लोग, लोगों को किया गया सतर्क | ganga Flood level increase in chandauli | Patrika News

तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर एक बार फिर सहमे लोग, लोगों को किया गया सतर्क

locationचंदौलीPublished: Sep 15, 2019 01:26:14 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इन सभी गांवों को थानाध्यक्ष ने सतर्क कर दिया
 

water level increase

water level increase

चंदौली. कुछ सप्ताह से नरम पड़ी गंगा एक बार फिर डराने लगी है। जलस्तर में घटाव शुरू होने से जहां जनपद वासियों ने राहत की सांस ली थी वहीं एक बार इसमें बढ़ोत्तरी ने उनके माथे पर चिंता की लकीरें और दिल में डर पैदा कर दिया है। नरौली, बड़ौरा, नौघरा, गुरैनी सहित दर्जनों गांव के लोग बढ़ते जलस्तर को देखते हुए काफी परेशान हैं। इन सभी गांवों को थानाध्यक्ष ने सतर्क कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जलवृद्धि के कम होते ही जहां हम लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दुबारा तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से एक बार फिर परेशानी बढ़ती नजर आ रही है वहीं जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि सुरक्षा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने नाव का संचालन बंद कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा के तटवर्ती क्षेत्र नरौली, बड़ौरा, नौघरा, गुरैनी सहित दर्जनों गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
BY-Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो