scriptलगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, ग्रामीणों में दहशत | Ganga water level increased in Chandauli Up | Patrika News

लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, ग्रामीणों में दहशत

locationचंदौलीPublished: Sep 03, 2018 06:42:19 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

ग्रामीणों ने कहा है कि सरकार भले ही बदल गयी है, लेकिन समस्या जस की तस है।

Ganga water level Increased

गंगा का जलस्तर बढ़ा

चंदौली. दो दिनों से गंगा में बढ़ते जलस्तर से धानापुर ब्लॉक के तटवर्ती गांव के लोगों मे दहशत हो गया है। बताया जाता है कि विगत दो दिनों में लगभग पांच फुट की वृद्धि गंगा के जलस्तर में हुई है जो लगातार जारी है। गंगा के करार पर स्थित सिर्फ नारौली के पचासों ऐसे घर हैं जो बाढ़ के दौरान खतरे से जूझते हैं। बाढ़ के दौरान इनकी नींद उड़ जाती है और वह रातों में दूसरे के घरों में शरण लेते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उपजिलाधिकारी सकलडीहा आये थे जो खानापूर्ति कर चले गए। लोगों को कहना था कि उप-जिलाधिकारी ने किसी भी ग्रामीण से कुछ जानकारी नही लिया। ग्रामीणों ने आक्रोशित मन से कहा कि हर साल सरकार के नुमाइंदे बाढ़ के दौरान आते है और मात्र आश्वाशन देकर फ़ोटो खिंचवा कर चले जाते हैं।
ग्रामीणों ने कहा है कि सरकार भले ही बदल गयी है, लेकिन समस्या जस की तस है। उनका कहना है कि दो साल पूर्व निवर्तमान जिलाधिकारी ने जमीन आवंटित कर करार पर स्थित परिवार को अन्यत्र बसाने की बात कही थी। लेकिन हुआ कुछ नही। शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति तटवर्ती गांव के लोगों में आक्रोश है।
BY- SANTOSH JAISWAL

ट्रेंडिंग वीडियो